नई दिल्ली: देशभर की नजरें आज Union Budget 2026 पर टिकी हुई हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अपना लगातार नौवां आम बजट पेश करेंगी। बजट भाषण सुबह 11 बजे लोकसभा में शुरू होगा। आम लोग इसे टीवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन माध्यमों के जरिए घर बैठे लाइव देख और सुन सकेंगे। इस बजट से आम आदमी, किसान, नौकरीपेशा वर्ग, व्यापारी और उद्योग जगत को कई बड़ी राहतों और घोषणाओं की उम्मीद है।इस Live News Blog में हम आपको बजट 2026 से जुड़ी हर बड़ी अपडेट, समय, घोषणाएं और अहम फैसले पल-पल बताएंगे।
👉 बजट भाषण कहां देख सकेंगे Live? बने रहें हमारे साथ
अन्य लाइव स्ट्रीमिंग ऑप्शंस के बारे में बताएं, तो बजट की लाइव कवरेज राष्ट्रीय टीवी चैनल दूरदर्शन के अलावा भारत सरकार के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर भी उपल होगी. बजट 2026 का सीधा प्रसारण संसद के आधिकारिक चैनल Sansad TV पर भी किया जाएगा. इसके अलावा indiabudget.gov.in पर इसे लाइव देखने को साथ ही इससे जुड़े अपडेट और हाइलाइट्स देखीं जा सकती हैं. PIB Youtube Channels पर भी इसे लाइव देखने देखने की सुविधा दी जाती है.
👉 बजट भाषण का लाइव प्रसारण देखने के लिए यहां क्लिक करें indiabudget.gov.in
🔹 Budget 2026 Live: संसद पहुंची वित्त मंत्री
वित्त मंत्री बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुकी हैं। कैबिनेट की अहम बैठक भी पूरी हो चुकी है।
🔹 Budget 2026 Expectations: इन सेक्टर्स पर रहेगी नजर
- Income Tax Relief – मिडिल क्लास को टैक्स में राहत की उम्मीद
- महंगाई नियंत्रण – जरूरी सामान सस्ते हो सकते हैं
- किसान और ग्रामीण भारत – MSP और कृषि योजनाओं पर फोकस
- युवा और रोजगार – नई नौकरियों और स्किल डेवलपमेंट पर जोर
- महिलाएं और स्टार्टअप्स – विशेष योजनाओं का ऐलान संभव
🔹 Budget 2026 Live: शेयर बाजार की हलचल
बजट से पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। निवेशकों की नजर टैक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर घोषणाओं पर टिकी है।

